Suv With Tampered Number Plate Written Boss Seized Special Campaign By Traffic Police
नंबर प्लेट से की छेड़छाड़, ज़ब्त हो गई BOSS की SUV
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, रेवाड़ी : ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ एक नवंबर से विशेष अभियान चलाया गया है। मंगलवार को चौकी जगन गेट प्रभारी एसआई संदीप कुमार व टीम रेवाड़ी के लियो चौक के नजदीक वाहनों की जांच की। पुलिस टीम ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकने का इशारा किया। गाड़ी के दस्तावेजों और नंबर प्लेट की बारीकी से जांच की गई तो सामने आया कि गाड़ी का आधिकारिक नंबर 8055 है। वाहन चालक ने मोटर वाहन नियमों को ताक पर रखते हुए गाड़ी के पीछे लगी नंबर प्लेट के अंकों 8055 से छेड़छाड़ कर उसे विशेष स्टाइल में BOSS लिखवाया हुआ था। नियमों के उल्लंघन पर एसआई संदीप कुमार व उनकी टीम ने स्कॉर्पियो गाड़ी को मोटर वाहन अधिनियम के तहत मौके पर ही जब्त कर लिया।