आलमबाग में पानी को तरस रहे 150 से अधिक परिवार

नवभारतटाइम्स.कॉम•
water crisis in alambagh over 150 families thirsty anger over jal kal departments neglect
n NBT न्यूज, लखनऊ : आलमबाग के सिंगारनगर, समर विहार और श्रीनगर कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों के 150 से ज्यादा परिवार जलसंकट से लोग बेहाल हैं। समर विहार कॉलोनी में पिछले तीन दिनों से नलों में एक बूंद पानी नहीं आया है। जलकल विभाग की अनदेखी से नाराज स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि स्थिति जल्द न सुधरी तो वे चंदा इकट्ठा कर खुद नलकूप लगवाएंगे।

 स्थानीय निवासी संतोष शुक्ला, अरुण तिवारी और अश्वेंद्र सिंह ने बताया कि पानी की सप्लाई का कोई समय तय न होने से सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर-दुकान जाने वाले लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। अनुराग गुप्ता, गुरुदत्त और अमित पाल सिंह का कहना है कि जलकल में बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
 मामले में जलकल विभाग (जोन-5) के एक्सईएन ओम प्रकाश का कहना है कि जिन इलाकों में पानी की समस्या की शिकायत मिली है, वहां नलकूप और पाइपलाइन की मरम्मत का काम चल रहा था। काम पूरा कर लिया गया है और बुधवार सुबह से आपूर्ति नियमित कर दी जाएगी।

रेकमेंडेड खबरें