n NBT न्यूज, हथीन : अन्धोप गांव में चल रही 46वीं जिलास्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को जिला वॉलीबॉल संघ के महासचिव तरुण सोरोत की ओर से रीबन काटकर किया गया। प्रतियोगिता में कुल 24 टीमें भाग ले रही हैं। जिनमे 16 टीम पुरुष वर्ग की और 8 टीम महिला वर्ग की शामिल हैं। जिला संघ के प्रवक्ता सुमेर सिंह ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले हुए। भिडूकी एवं महिलाल क्लब बंचारी के मध्य हुए मुकाबले में भिडूकी की टीम विजयी रही। इसी प्रकार विद्या आनंद स्कूल एवं बीरबल बंचारी के बीच भी मुकाबला हुआ। विद्या आनंद की टीम विजयी रही।