nNBT न्यूज, ग्रेनो : दादरी में फर्जी फायरिंग कराकर एक व्यक्ति को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश के आरोपी आकाश चपराना को अदालत से राहत मिली है। वादी हरेंद्र नागर ने 27 अक्टूबर 2026 को दादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनके मुताबिक, 25 अक्चूबर की रात वह अपने घर के छज्जे के पास खड़े थे। पीछे बैठे युवक ने तमंचे से जान से मारने की नीयत से दो फायर किए, जो उनकी कनपटी के पास से निकल गए। उन्होंने पड़ोसी विकास सैन और दो साथियों पर आरोप लगाया। उनका कहना था कि 19 अक्टूबर को विकास ने गली में गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी।