कार्तिक पूर्णिमा पर मंदिरों में होंगे धार्मिक आयोजन

नवभारतटाइम्स.कॉम•
कार्तिक पूर्णिमा पर मंदिरों में होंगे धार्मिक आयोजन
nNBT न्यूज, नोएडा

कार्तिक मास के समापन अवसर पर मंगलवार को शहर के मंदिरों में दिनभर परंपराओं के अनुसार धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शहर के सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर, सेक्टर-121 स्थित जगन्नाथ मंदिर और सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर समेत शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में पूजा-पाठ, हवन, भजन-कीर्तन, नाव तैराने की परंपरा, दीपदान और भंडारे समेत अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में एक महीने से चल रहे दीपदान महोत्सव का समापन किया जाएगा। मंदिर की जन संपर्क अधिकारी प्रतिमा साह ने बताया कि इस उपलक्ष्य में अंतिम दिन परिसर में बनाए गए दामोदर महल में 2000 हजार से अधिक दीपों का दान किया जाएगा। मंदिर के पदाधिकारी और पुजारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। परिसर में दिनभर भजन-कीर्तन, पाठ और पूजा होगी। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी की जाएगी। आयोजकों के अनुसार कार्तिक मास के समापन पर हर वर्ष की तरह सैकंड़ों श्रद्धालु मंदिर में आते है। सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर विशेष लक्ष्मी पूजा और हवन किया जाएगा। इसके बाद पूरे दिन मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी रहेगी।