अपहरण व दुष्कर्म में कार्रवाई नहीं, प्रदर्शन की चेतावनी
अपहरण व दुष्कर्म में कार्रवाई नहीं, प्रदर्शन की चेतावनी
Contributed by: shyam.vir|नवभारतटाइम्स.कॉम•
None
nNBT रिपोर्ट, नोएडा : बादलपुर कोतवाली एरिया में 18 नवंबर की रात 5वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के अपहरण, दुष्कर्म और जानलेवा हमले में विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। सोमवार को परिषद ने चिटहेरा में बैठक कर आरोप लगाया कि पुलिस ने केवल एक व्यक्ति को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य लोगों को बचाया जा रहा है। पीड़िता ने कहा है कि वारदात में कई लोग शामिल थे। परिषद ने दो दिन में कार्रवाई न होने पर 26 नवंबर को बादलपुर कोतवाली का घेराव करने की चेतावनी दी। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को इस बारे में ज्ञापन भेजा है।