पत्नी की हत्या में युवक को उम्रकैद, 55 हज़ार जुर्माना

नवभारतटाइम्स.कॉम•
55
nNBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में जिला न्यायालय ने पति अजय भदौरिया को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने 55 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। जुर्माने की राशि मृतका के कानूनी उत्तराधिकारियों को मुआवजे के रूप में दी जाएगी।
डीजीपी अपराध ब्रह्मजीत भाटी ने बताया कि 8 नवंबर 2022 की रात करीब 9 बजे कानपुर निवासी अजय ने किराये के कमरे में पत्नी अनीता पर चाकू से हमला किया था। उस समय दोनों बेटे कमरे के बाहर थे। शोर सुनकर नानी और मामा मौके पर पहुंचे। मामा ने खिड़की से देखा कि अजय बैग से चाकू निकालकर अनीता के गले, हाथ और पीठ पर वार कर रहा था। गंभीर हालत में मामा उसे यथार्थ अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अभियोजन में मामा की गवाही अहम रही। पोस्टमार्टम में चाकू के सात घाव मिले। वहीं, दोनों बेटों ने अदालत में किसी अज्ञात व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया। विरोधाभासी बयानों के चलते अदालत ने उनकी गवाही अविश्वसनीय मानी। आरोपी की निशानदेही पर अगले दिन बाथरूम से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद हुआ। अदालत ने परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और मामा की गवाही के आधार पर दोषी को आजीवन कारावास सुनाया।