nNBT न्यूज, ग्रेनो : एटीएस प्रिस्टीन सोसाइटी में फुटबॉल खेलने को लेकर बच्चों के बीच हुए विवाद में 13 वर्षीय बच्चे को पीटने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोर के चाचा और दादी ने बच्चे के घर पहुंचकर उसे बाहर खींचने और मारपीट करने की कोशिश की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोसायटी निवासी विजयदीप सिद्धार्थ के मुताबिक, 20 नवंबर को उनके बेटे पार्थ आदित्य और सोसायटी में रहने वाले सात्विक के बीच फुटबॉल खेलने को लेकर विवाद हुआ था। इसकी जानकारी मिलने पर सात्विक के चाचा शशिकांत त्यागी और दादी कमलेश देवी उनके फ्लैट पर पहुंचे। पुलिस ने शशिकांत त्यागी और कमलेश देवी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।