सेक्टर-105 में चोरियों से बढ़ी चिंता, पुलिस गश्त की मांग

नवभारतटाइम्स.कॉम•
105
nNBT न्यूज, नोएडा : सेक्टर-105 में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से निवासियों में चिंता बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों में सेक्टर के बी और डी ब्लॉक के मकानों में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। इसको लेकर सोमवार को सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधिमंडल ने अपर पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय, वरिष्ठ अधिवक्ता रश्मि सिंह और डी-25 निवासी दिनेश शर्मा ने सेक्टर की अन्य सुरक्षा समस्याएं भी उठाईं। उनका कहना है कि सेक्टर की चौड़ी सड़कों पर बाहरी लोग बच्चों और नौसिखियों को ड्राइविंग सिखाने आते हैं। तेज और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। वहीं, कुछ लोगों पर पार्कों में गंदगी फैलाने और शराब पीने की शिकायत भी की गई।