nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की वेलनेस सिटी योजना के अंतर्गत आने वाली सात ग्राम पंचायतों में मंगलवार से विशेष कैंप लगाए जाएंगे। 28 नवंबर तक रोज सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक पंचायत भवनों में लगने वाले इन कैंपों में एलडीए की टीम किसानों व भूमि स्वामियों से सीधा संवाद कर उनकी शंकाओं का समाधान करेगी और मौके पर ही लैंड पूलिंग के आवेदन लेगी। योजना के तहत जमीन देने वाले किसानों को दी गई भूमि के सापेक्ष 25 प्रतिशत विकसित भूखंड आवंटित किए जाएंगे। एसडीएम संगीता राघव ने बताया कि लैंड पूलिंग में शामिल होने का अवसर 28 नवंबर, 2026 तक ही है।