n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: कारोबारी शिवा हत्याकांड में आरोपित श्रद्धा से जेल में मिलने के लिए पहुंच रहे हिस्ट्रीशीटर ऋषभ के करीबियों पर पुलिस की नजर है। पुलिस हिस्ट्रीशीटर पर लगातार शिकंजा कसती जा रही है, जिससे कि ऋषभ को गिरफ्तार किया जा सके।
अलीगंज पुलिस के मुताबिक लूट के एक मामले में हिस्ट्रीशीटर फरार है। उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस उसके खिलाफ कुर्की की प्रक्रिया भी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक ऋषभ के करीबियों के जरिए पुलिस उस तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबरों पर भी नजर रखे हुए है। पुलिस के मुताबिक शिवा शर्मा से भी ऋषभ ने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। उसके विरोध करने पर आरोपितों ने पीटा भी था। 12 अगस्त 2025 को शिवा ने इस संबंध में हिस्ट्रीशीटर ऋषभ और उसके करीब 10 साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।