सड़क हादसे में किसान की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम•
Navbharat Times
n NBT न्यूज, गोसाईंगंज : गोसाईंगंज इलाके में शादी समारोह से घर लौट रहे एक किसान की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक गोसाईंगंज स्थित अंसारी मोहल्ला अमेठी कस्बे के रहने वाले विनय कुमार भारती (33) रविवार को बाइक से गंगागंज कस्बे से देर रात घर वापस लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी पूजा व दो बच्चे हैं।