फैज़ुल्लागंज में बंधा पंपिंग स्टेशन के लिए रकम मंज़ूर
फैज़ुल्लागंज में बंधा-पंपिंग स्टेशन के लिए रकम मंज़ूर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
None
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : फैजुल्लागंज और आसपास के इलाकों में रहने वाली लाखों की आबादी के लिए राहत भरी खबर है। हर साल बारिश और गोमती के उफान से होने वाले जलभराव को रोकने के लिए बंधा और पंपिंग स्टेशन निर्माण को शासन स्तर से वित्तीय मंजूरी मिल गई है। बजट पास होने के साथ ही LDA ने इसके शिलान्यास की तैयारियां तेज कर दी हैं।
एलडीए के नवनियुक्त वीसी अनुज सिंह ने स्पष्ट किया है कि प्रॉजेक्ट के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब केवल भूमि पूजन की तारीख तय होना बाकी है। भूमि पूजन के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण दिए जाने की तैयारी है। शासन ने 5.5 किलोमीटर लंबे बंधे और 12 पंपिंग स्टेशनों के लिए करीब 331.03 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।