डीजीपी ने राज्यपाल और सीएम को लगाया पुलिस झंडा लगाया

Contributed by: ankur.tiwari|नवभारतटाइम्स.कॉम•

None

Navbharat Times
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : पुलिस झंडा दिवस पर सोमवार को डीजीपी राजीव कृष्णा ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ को पुलिस झंडे का स्टीकर लगाया और प्रतीक चिह्न भेंट किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों को झंडा दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह में डीजीपी समेत अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिस ध्वज को सलामी दी। डीजीपी ने कहा कि 23 नवंबर 1952 को उत्कृष्ट कार्यकुशलता, साहस और सेवा के लिए यूपी पुलिस को ‘पुलिस कलर’ मिला था। यह सम्मान पाने वाला यूपी देश का पहला राज्य पुलिस बल था। उन्होंने कहा कि AI और बिग डेटा आधारित ‘यक्ष ऐप’ से पुलिसिंग को तकनीकी रूप से मजबूत किया जा रहा है।