ताइवान की कंपनी यूपी में करेगी 1,141 करोड़ का निवेश
ताइवान की कंपनी यूपी में करेगी 1,141 करोड़ का निवेश
Contributed by: anand.tripathi|नवभारतटाइम्स.कॉम•
None
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : ताइवान की टेक्नॉलजी सेक्टर की कंपनी क्रिएटिव सेंसर इंक उत्तर प्रदेश में 1,141 करोड़ रुपये का निवेश करने की तैयारी कर रही है। इस निवेश से 1200 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया होंगे। सोमवार को कंपनी के चेयरपर्सन यूजीन हुआंग ने इस बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
कंपनी ने अडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेंसर मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में निवेश का प्रस्ताव रखा। भेंट के दौरान यूजीन हुआंग ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की बेहतर कानून-व्यवस्था, पारदर्शी कार्यप्रणाली और निवेश-अनुकूल नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस तेजी से विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे का विकास हुआ है और उद्योगों के लिए सकारात्मक माहौल तैयार किया गया है। इस दौरान सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश का सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य बनकर उभरा है। राज्य सरकार प्रदेश में अडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने यीडा क्षेत्र में 300 एकड़ में विकसित हो रही ताइवान सिटी और सेमीकंडक्टर इकाई के बारे में चर्चा की।