4.72 करोड़ की ठगी में दिया था खाता, दो गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम•
472 crore digital currency scam two arrested for providing bank account
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

डिजिटल करंसी में निवेश के नाम पर 4 करोड़ 72 लाख रुपये की ठगी में साइबर क्राइम यूनिट ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने में शामिल थे। आरोपी गगनदीप और गुरविंद दोनों ही हांसी के गांव कुंवारी के रहने वाले हैं। दोनों को पुलिस ने बुधवार को उनके गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 15 जनवरी को शिकायत मिली थी कि उससे टेलिग्राम और वॉट्सऐप के जरिये संपर्क किया। आरोपियों ने डिजिटल करंसी में इंवेस्टमेंट करने पर मुनाफे का झांसा दिया और 4.72 करोड़ रुपये जमा करवा लिए गए। जब रकम निकालने की कोशिश की तो 1.25 करोड़ रुपये और जमा करने को कहा। इस पर पीड़ित ने शिकायत दी। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम में से करीब 2 लाख रुपये एक फर्म के बैंक खाते में आए थे। गगनदीप ने यह बैंक खाता खुलवाया था और कमीशन पर गुरविंद को उपलब्ध कराया था। इसी खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम हासिल करने के लिए किया गया। पुलिस दोनों आरोपियों से