घर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम•
sohna minor girl molested neighbor arrested under pocso act
n NBT रिपोर्ट, सोहना : स्कूल से घर लौट रही 13 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला आया है। पुलिस ने POCSO सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना 24 सितंबर की है। छात्रा स्कूल से अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान गांव के रहने वाले आरोपी ने उसे बाइक पर बैठने के लिए कहा। बार-बार कहने पर छात्रा बैठ गई। आरोप है कि आरोपी ने छात्रा के अशोभनीय बात और छेड़छाड़ की। इसके बाद उसकी मां ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस टीम ने इंद्री मोड़, सोहना से आरोपी मनुज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।