Old Video Of Thar Stunt Near Amity University Goes Viral Fir Registered Against Youth
थार से स्टंट करने का पुराना विडियो किया वायरल, FIR
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नोएडा : सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के पास थार से स्टंट करने का पुराना विडियो एडिट कर दोबारा से वायरल करने के आरोप में सेक्टर-126 थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ लोगों में भ्रम फैलाने का केस दर्ज किया है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर थार गाड़ी चालक का सार्वजनिक स्थान पर स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें जांच की तो वह वीडियो एमिटी यूनिवर्सिटी के पास कई माह पहले का निकला। जिसको दोबारा से कुछ अज्ञात लोगों ने कांट-छांट और एडिटिंग कर अलग तरीके से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विभिन्न हैंडल और अकाउंट पर दोबारा वायरल कर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है। वीडियो वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ संबंधित सोशल मीडिया केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही अकाउंट संचालकों की पहचान कर उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।