Farmers Trying To Surround Police Station In Protest Against Fir Stopped By Police
FIR के विरोध में थाना घेरने निकले किसान, रास्ते में रोका
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नोएडा : डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर पर्थला ओवरब्रिज के पास भारतीय किसान परिषद का धरना 24वें दिन गुरुवार को भी जारी रहा। 13 सितंबर के प्रदर्शन को लेकर दर्ज एफआईआर के विरोध में प्रदर्शनकारी सेक्टर-113 थाने का घेराव करने निकले। पुलिस ने उन्हें करीब एक किमी पहले ही रोक दिया। इसके बाद अधिकारियों से बातचीत हुई और प्रदर्शनकारियों को वापस धरनास्थल भेज दिया गया। इस दौरान पर्थला ओवरब्रिज के आसपास जाम की स्थिति बनी, जिसे ट्रैफिक पुलिस ने संभाला। संगठन के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा के मुताबिक, 13 सितंबर के प्रदर्शन को लेकर करीब 240 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। उनका आरोप है कि मुकदमा बेबुनियाद है और आंदोलनकारियों का मनोबल तोड़ने के लिए कार्रवाई की गई है। प्रदर्शनकारियों ने एफआईआर खत्म करने की मांग की।