‘किताबें मन को एकाग्र करती हैं, मोबाइल भटकाता है’

नवभारतटाइम्स.कॉम•
‘किताबें मन को एकाग्र करती हैं, मोबाइल भटकाता है’
n NBT न्यूज, लखनऊ : पुस्तकें मन एकाग्र करती हैं और अपने इतिहास व परंपराओं से जोड़ती हैं, जबकि मोबाइल फोन में सब कुछ अच्छा नहीं होता। ये बातें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को बलरामपुर गार्डन में 23वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले का उद् घाटन करते हुए व्यक्त किए।

'वंदे मातरम्' के 150 वर्षों की थीम पर आधारित इस 11 दिवसीय पुस्तक मेले का भ्रमण करने के बाद उपमुख्यमंत्री ने युवाओं से मेले में आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक अच्छा लेखक बनने के लिए अच्छा पाठक होना बेहद जरूरी है। इससे पहले संयोजक मनोज सिंह चंदेल और निदेशक आकर्ष चंदेल ने अतिथियों का स्वागत किया।
लगभग 75 हजार वर्ग फुट क्षेत्रफल में फैले मेले में 50 से अधिक प्रकाशकों व वितरकों के 120 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। मेले में प्रभात, राजपाल, वाणी, ज्ञानपीठ, लोकभारती, मंजुल, सेतु और रेख्ता सहित देश भर के प्रमुख प्रकाशनों का साहित्य का संग्रह मौजूद है।