बुज़ुर्गों के साथ वक्त बिताएंगे स्टूडेंट्स

नवभारतटाइम्स.कॉम•
doulat ram college of delhi universitys make an elder smile campaign students to spend time with elderly
n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : अलग-अलग पीढ़ियों के बीच रिश्तों को मजबूत करने के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज में ' रिस्पेक्ट इंडिया ' ने 'मेक एन एल्डर स्माइल' कैंपेन शुरू किया है। सामाजिक संस्था 'रिस्पेक्ट इंडिया' ने यह कैंपेन शुरू किया है।

इस कैंपेन के साथ खासतौर पर कॉलेज की NSS टीम जुड़ चुकी है। स्टूडेंट्स बुजुर्गों के साथ कुछ वक्त बिताएंगे ताकि उनके अनुभव सुनें, उनके जश्न में शरीक हों, उनकी मदद करें या ऐसा कोई पल बनाएं कि उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाए। इस मौके पर दौलत राम कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. सविता रॉय, डॉ शारदा गौतम, स्वस्ति बंसल, डीयू फाउंडेशन के सीईओ प्रो. अनिल कुमार, डीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. जी.एस. टुटेजा समेत प्रो पदमश्री मुद्गल, राहुल झा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।