IT कंपनी में जॉब के साथ चलाते थे बाइक टैक्सी, हादसे में गई जान

नवभारतटाइम्स.कॉम•
it company employee used to drive bike taxi high speed tractor trolley took life
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने गुरुवार सुबह स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इनमें से एक युवक गुड़गांव की निजी कंपनी में डेटा एनालिस्ट था, जो सुबह के समय रैपिडो चलाता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसा सेक्टर-18 एरिया में सरहौल के पास हुआ। आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय सौरभ विश्वकर्मा सेक्टर-56 में एक आईटी कंपनी में डेटा एनालिस्ट थे। वह एक्स्ट्रा इनकम के लिए पार्ट टाइम रैपिडो बाइक टैक्सी चलाते थे। गुरुवार सुबह वह स्कूटी से सेक्टर-56 स्थित अपने ऑफिस के लिए निकले थे। इसी दौरान उन्हें दिव्यांश नाम के युवक की राइड आई। सौरभ ने दिव्यांश को बाइक पर पिक कर लिया। दोनों सरहौल के पास पहुंचे ही थे कि तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई।