Ajay Rais Pain Dont Know Why I Was Removed Now Aim To Defeat Pm Modi
नहीं जानता, मुझे क्यों हटाया: अजय
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, अयोध्या : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपने जन्मदिन पर बुधवार को रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन किए। मौके पर उन्होंने कहा कि मैंने अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाई। मुझे पद से क्यों हटाया गया, इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका अगला टारगेट वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराना है।