कॉलेज की ज़मीन पर कब्जे की कोशिश, स्टूडेंट्स ने खदेड़ दिया

नवभारतटाइम्स.कॉम•
land grabbing attempt by land mafia on college land foiled students chased them away
nNBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

जब भू-माफिया ने सोचा कि वे रातों-रात स्कूल की जमीन हड़प लेंगे, तो उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनका पाला 'जेन-अल्फा' ब्रिगेड से पड़ने वाला है। दनकौर के बिहारी लाल इंटर कॉलेज की करीब 2 हजार गज जमीन पर कब्जा करने आए दबंगों को छात्रों ने एकजुट हाेकर खदेड़ दिया। छात्रों की इस तगड़ी एकजुटता के विडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
पूरा मामला बुधवार का है, जब कुछ दबंगों की नजर कॉलेज के खेल मैदान से सटी करोड़ों की जमीन पर पड़ी। उन्होंने रात के अंधेरे और सन्नाटे का फायदा उठाकर दर्जनों मजदूरों के साथ बाउंड्रीवॉल का निर्माण शुरू कराया। लेकिन जैसे ही इसकी भनक कॉलेज के छात्रों को लगी, वे एकजुट होकर मौके पर जा धमके। छात्रों ने बिना डरे न सिर्फ निर्माण का कड़ा विरोध किया, बल्कि मजदूरों के हाथों से फावड़े-छेने तक छीन लिए और पूरी बाउंड्रीवॉल को ध्वस्त कर दिया। छात्रों का यह गुस्सा देखकर कब्जा करने आए लोग दुम दबाकर रफूचक्कर हो गए।