यूथ पार्लियामेंट में अहम मुद्दे उठाए

नवभारतटाइम्स.कॉम•
youth parliament organized at mandkaula school students raised important issues
nNBT न्यूज, पलवल : जिले के बड़े गांव मंडकौला के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में संसद कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल इंचार्ज बीरपाल ने की। स्टूडेंटस ने संसद की कार्यवाही का जीवंत मंचन किया।

निर्णायक मंडल ने बच्चों के आत्मविश्वास और तैयारी की सराहना की, उनका उत्साहवर्धन किया तथा प्रदर्शन में रही छोटी-छोटी खामियों को उजागर कर उन्हें सुधारने के टिप्स दिए। इस दौरान राजनीति विज्ञान प्रवक्ता नरेंद्र, इतिहास प्रवक्ता जगबीर सिंह डागर, अंग्रेजी प्रवक्ता कर्मवीर, हिंदी प्रवक्ता मनोज कुमार, संजय कुमार पीटीआई एवं मनोज कुमार क्लर्क विशेष रूप से उपस्थित रहे।