मार्केट में फैली गंदगी, निगम कमिश्नर को लिखा पत्र

नवभारतटाइम्स.कॉम•
garbage accumulation in faridabad sector 29 rwa demands cleanliness from municipal commissioner
nNBT न्यूज, फरीदाबाद

सेक्टर 29 हुडा की आरडब्ल्यूए ने सेक्टर में फैल रही गंदगी को लेकर नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर सफाई कराने की मांग की है। यहां कम्युनिटी सेंटर और मार्केट के आसपास लंबे समय से गंदगी फैली हुई है। आरडब्ल्यूए ने नवरात्र से पहले सफाई अभियान चलाकर इसे साफ कराने की मांग उठाई है। आरडब्ल्यूए महासचिव सुबोध नागपाल ने नगर निगम कमिश्नर को भेजे पत्र में बताया कि यहां कूड़ा जमा होने के कारण गंदगी सड़क तक फैलने लगी है।
आरडब्ल्यूए ने नगर निगम से मांग की है कि सड़क पर फैले कूड़े की जल्द सफाई कराकर कूड़ा उठवाया जाए। इस मांग के समर्थन में आरडब्ल्यूए के उपप्रधान नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष सोम दत्त, कार्यकारी सदस्य अरुण मित्तल, एसके गुगलानी, एसके यादव व कपिल आजाद ने जल्द कार्रवाई की मांग की।