Indigo Flight Delayed By 4 Hours Passengers Protest Other Flights Also Affected
इंडिगो की उड़ान में पौने 4 घंटे देरी, यात्रियों का हंगामा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, ग्रेटर नोएडा
नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ जाने वाले इंडिगो के विमान में तकनीकी दिक्कत से यात्रियों को करीब पौने चार घंटे परेशान होना पड़ा। इस दौरान यात्रियों ने हंगामा भी किया। बाद में इन यात्रियों को दूसरे विमान से लखनऊ रवाना किया गया। इसके चलते दो और फ्लाइट लेट हो गईं। इस फ्लाइट को दोपहर बाद 3:05 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन यह शाम 6:50 टेकऑफ हो पाई। करीब पौने चार घंटे तक यात्रियों को जूझना पड़ा। 5-6 यात्रियों ने टिकट भी कैंसल करा दी। कुछ यात्रियों ने इसकी सूचना एयरपोर्ट थाने को दी। इसका असर अन्य फ्लाइट पर भी पड़ा। बेंगलुरु जाने वाली अकाशा की फ्लाइट शाम 4:30 के बजाय 20 मिनट देरी से 4:50 बजे उड़ान भर सकी। साथ ही भोपाल जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट शाम 5:20 के बजाय शाम 6:40 बजे करीब 1 घंटा 20 मिनट देरी से गई।