थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों ने किया पौधरोपण

नवभारतटाइम्स.कॉम•
children suffering from thalassemia planted saplings celebrating pm modis 25 years
nNBT न्यूज, फरीदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की ओर से सेक्टर-31 स्थित टाउन पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों ने भी पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि पेंशन से उन्हें आर्थिक मदद मिल रही है और यह सरकार के सहयोग का प्रतीक है। कार्यक्रम में फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया के महासचिव रविंद्र डुडेजा ने बच्चों से जुड़ी विभिन्न मांगें केंद्रीय मंत्री के सामने रखीं। उन्होंने सरकारी और अधिकृत निजी अस्पतालों में थैलेसीमिया मरीजों के लिए एनएटी टेस्ट किया हुआ सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने की मांग की।