बल्लभगढ़ में स्वच्छता अभियान को मिली रफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम•
ballabhgarh sanitation campaign intensified 100 rickshaws and 1000 dustbins distributed
nNBT न्यूज, बल्लभगढ़ : शहर की सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बुधवार को स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को 100 रिक्शा वितरित किए गए। इसके साथ ही बल्लभगढ़ मेन बाजार में दुकानदारों और आमजन के लिए करीब 1000 डस्टबिन भी बांटे गए। यह पहल विधायक एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा की ओर से की गई। इस दौरान विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर बल्लभगढ़ के लिए नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ शहरवासियों की भागीदारी भी जरूरी है।