Congresss Vote Chor Gaddi Chhodo March Today Demand For Chief Election Commissioners Resignation
कांग्रेस का पैदल मार्च आज, सीईसी का करेंगे विरोध
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत गुड़गांव में गुरुवार को ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ पैदल मार्च निकाला जाएगा। जिला कांग्रेस कमिटी शहरी व ग्रामीण की ओर से प्रस्तावित इस मार्च में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। कांग्रेस ने मार्च को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है।
कांग्रेस की ओर से बताया गया कि पैदल मार्च गुरुवार सुबह 10 बजे कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू होगा, जो लघु सचिवालय तक जाएगा। मार्च के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।