Demand For Government Dispensary In Rosewood City Rwa Writes Letter To Health Minister
'रोजवुड सिटी में सरकारी डिस्पेंसरी शुरू कराई जाए'
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, सेक्टर-49 : शहर के सेक्टर-49 स्थित रोजवुड सिटी में सरकारी डिस्पेंसरी दोबारा शुरू कराने की मांग की गई है। रोजवुड सिटी ब्लॉक-सी की RWA ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को पत्र भेजकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। RWA के अनुसार, कॉलोनी के स्वीकृत लेआउट प्लान में एक भवन सरकारी डिस्पेंसरी/हेल्थ सेंटर के लिए निर्धारित है। अभी इसमें भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) का ऑफिस चल रहा है। असोसिएशन ने मांग की है कि FSSAI कार्यालय को किसी अन्य सरकारी परिसर में शिफ्ट किया जाए और यहां दोबारा डिस्पेंसरी खुल सके।