Sector 93 Masons Tragic Death After Falling From Under construction Building
तीसरी मंज़िल से गिरकर राजमिस्त्री की गई जान
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-93 : शहर के सेक्टर-93 पुलिस चौकी एरिया के गांव गढ़ी हरसरू में बुधवार सुबह एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिरकर एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। मिस्त्री ट्रॉली में सामान लेकर तीसरी मंजिल पर पहुंचा था। इसी दौरान ट्रॉली का तार टूट गया। इससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पास के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रामअवतार (50) निवासी राजस्थान के दौसा के रूप में हुई।