Two Undertrial Prisoners Released In Lok Adalat An Important Step Towards Speedy Justice
लोक अदालत में दो विचाराधीन बंदियों को मिली रिहाई
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से जिला कारागार भोंडसी में बुधवार को जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान दो विचाराधीन बंदियों के मामलों का निपटारा करते हुए उनकों रिहा किया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा ने जेल का दौरा कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जेल लोक अदालत का उद्देश्य विचाराधीन बंदियों के मामलों का शीघ्र निपटारा कर उन्हें आवश्यक राहत प्रदान करना है। उन्होंने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, विधिक सहायता और अधिवक्ता की सुविधा के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने जिला कारागार में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से संचालित लीगल एड क्लिनिक का भी दौरा किया।