Palam Vihar Lakhs Worth Of Jewelry And Cash Stolen From House One Accused Arrested
मकान से जूलरी, कैश चोरी में एक आरोपी गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: पालम विहार थाना एरिया में एक मकान से जूलरी और नकदी चोरी किए जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी की जूलरी के अलावा नकदी बरामद की गई है। पालम विहार थाना पुलिस को 24 सितंबर को चोरी की एक शिकायत मिली। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने यूपी के रहने वाले 26 वर्षीय सन्नी को अरेस्ट किया। उससे सोने की एक चेन, सोने की तीन अंगूठी , सोने की दो बाली, सोने की एक मूर्ति, एक मोबाइल, एक छोटा स्पीकर और 14 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।