अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, गई जान

नवभारतटाइम्स.कॉम•
youth tragically dies after being hit by an unknown vehicle on damdama marg victim was a mason
n NBT न्यूज, सोहना: दमदमा मार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक युवक राजमिस्त्री का काम करता था। वह सड़क पर पैदल जा रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मूलरूप से मध्यप्रदेश के गांव पत्थर गुआ निवासी महेश उर्फ पठान (32) मंगलवार की देर शाम दमदमा रोड के किनारे पैदल जा रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने महेश को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। आरोपी अज्ञात वाहन चालक मौके से भाग निकला। राहगीरों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।