महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम•
gurugram suspicious death womans family accuses husband of murder suspected poisoning
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: सेक्टर-9 थाना एरिया के सूर्या विहार में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को जहर देकर मारा गया है। आरोप मृतका के पति और उनके परिजनों पर है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिहार के मधुबनी निवासी जीवन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि फरवरी 2025 में बेटी की शादी हुई थी। उनकी 6 माह की बेटी है। शादी में चार लाख रुपये खर्च कर बाइक भी दी थी। आरोप है कि इसके बाद भी मृतका का पति एक लाख रुपये की मांग कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।