डिलिवरी बॉय के साथ मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम•
delivery boy assault one accused arrested police say others on the run will also be caught soon
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

एक सप्ताह पहले डिलिवरी बॉय से मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया है। इस संबंध में ग्वाल पहाड़ी पुलिस चाैकी में शिकायत दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों को भी जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया था कि 30 सितंबर को वह ब्लिंकिट स्टोर बालियावास के गेट पर माैजूद थे। इसी दौरान तीन चार लड़के वहां पर आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों में बंधवाड़ी निवासी देवराज, सचिन और अन्य लड़के थे। इन लोगाें ने डंडों से उसके साथ मारपीट की। जिससे उन्हें चोटें आईं। पुलिस ने इस बारे में शिकायत के बाद केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने बंधवाड़ी निवासी सचिन को अरेस्ट किया है। आरोपी ने बताया कि उसकी डिलीवरी बॉय से किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते डिलिवरी बॉय से मारपीट की गई।