डीएल है या नहीं, जनगणना में बताना होगा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
डीएल है या नहीं, जनगणना में बताना होगा
nNBT न्यूज, बाराबंकी

दूसरे चरण की जनगणना एक दिसंबर से 4 जनवरी तक होगी। इस दौरान लोगों ने उनके बैंक खातों और कोविड टीकाकरण का ब्योरा भी पूछा जाएगा। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी जुटाई जाएगी। इस तरह के करीब 40 सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए बुधवार से सागर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी में फील्ड ट्रेनरों की ट्रेनिंग शुरू हो गई। डीएम ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि पहले चरण में 80 फील्ड ट्रेनरों की तीन दिन ट्रेिनंग होगी। दूसरे चरण में 14 अक्टूबर से 38 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जनगणना में लोगों से शादी के समय की उम्र, वोटर आईडी, पासपोर्ट और मोबाइल नंबर के साथ दिव्यांगता, मातृभाषा, शिक्षा और रोजगार से जुड़े भी सवाल पूछेंगे। जन्म स्थान, पहले कहां रहते थे, स्थान बदलने का कारण, मौजूदा जगह पर कितने समय से रह रहे हैं, यह जानकारी भी दर्ज की जाएगी। डीएम ने बताया कि पूरा ब्योरा सीधे ऐप पर फीड किया जाएगा।