राम रथ और पुष्पक विमानबढ़ाएंगे दीपोत्सव की शान

नवभारतटाइम्स.कॉम•
ram rath and pushpak viman to showcase ramayana in ayodhyas deepotsav
nNBT न्यूज, अयोध्या

इस बार दीपोत्सव पर अयोध्या को रामायण थीम पर सजाया जाएगा। रामनगरी में सजावटी द्वार, वे-फाइंडर, सेल्फी पॉइंट और मंच के साथ राम रथ व पुष्पक विमान भी नजर आएंगे। साथ ही सरयू में तैरते फ्लोटर्स भी दीपोत्सव की भव्यता बढ़ाएंगे।
पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि दीपोत्सव में 6 से 8 नवंबर तक कई आयोजन होंगे। इस दौरान 10 प्रमुख स्थानों पर थीम आधारित वे-फाइंडर लगाए जाएंगे। इनके जरिए लोगों को संबंधित स्थानों की जानकारी मिल सकेगी। साथ ही वर्टिकल स्क्रीन पर भी लोगों को शहर के बारे में बताया जाएगा।