City Buses Resume Operations Major Relief For Passengers In Gurugram Financial Dispute Resolved
फिर से चलने लगीं सिटी बसें, यात्रियों को राहत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
मिलेनियम सिटी में वित्तीय विवाद के कारण बंद हुई सिटी बस सेवा पटरी पर लौटने लगी है। इससे यात्रियों को राहत मिलती दिख रही है। बता दें कि गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड ( GMCBL ) के सेक्टर-52 डिपो पर पिछले 9 दिन से ऑफ रोड रहने वाली 100 में से 50 बसों का संचालन शुक्रवार से शुरू हो गया है। उम्मीद है कि सोमवार से सभी रूटों पर बसों की सेवा मिलने लगेगी।दरअसल, GMCBL और बस संचालन कंपनी TCRPL के बीच वित्तीय विवाद के कारण सात अक्टूबर को बसों का संचालन रोक दिया गया था। इसके चलते सेक्टर-52ए के बस डिपो से बसें नहीं निकल रही थीं। अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद बस सेवा बहाल करने पर सहमति बनी। TCRPL ने स्पष्ट किया है कि भुगतान का मुद्दा सुलझने तक फरीदाबाद रूट पर बसें नहीं चलेंगी। GMCBL के अडिशन सीईओ रविंदर कुमार का कहना है कि सेक्टर-52 डिपो से गुड़गांव से सिटी बसों का संचालन शुरू हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि डिपो में बसों की मरम्मत का काम भी किया जा रहा है। जिससे आने वाले समय में ब्रेकडाउन जैसी स्थिति न बनें। इलेक्ट्रिक बसों के आने से सिटी बसों की सेवा और बेहतर हो जाएगी। वहीं सेक्टर-103 में भी ई-बस डिपो प्रस्तावित है। सेक्टर-48 ई-बस डिपो तैयार हो गया है।