Water Bill Arrears Municipal Corporations Strictness Over 77 Lakh Recovered Warning Of Connection Disconnection
नहीं भरे थे पानी के बिल, नगर निगम ने की कार्रवाई
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : पानी के बिलों का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। अभियान के तहत निगम की दो क्लस्टर टीमों ने 30 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच 72 उपभोक्ताओं से 77.87 लाख रुपये वसूले। जेई महबूब अली के नेतृत्व वाली क्लस्टर टीम-2 ने 53 उपभोक्ताओं से 44.52 लाख रुपये की वसूली की। वहीं, जेई दीपक यादव के नेतृत्व में क्लस्टर टीम-1 ने 19 उपभोक्ताओं से 33.35 लाख रुपये वसूले। सनसिटी एरिया में ऐसे उपभोक्ताओं को निशाने पर लिया जा रहा है, जिन्होंने लंबे समय से पानी के बिल जमा नहीं कराए हैं। निगम की ओर से बार-बार सूचना दिए जाने के बाद भी बकाया राशि का भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ कनेक्शन काटने सहित नियमानुसार अन्य कार्रवाई की जाएगी। निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया ने उपभोक्ताओं से पानी के लंबित बिलों का जल्द भुगतान करने की अपील की है।