सातवें नवरात्र पर मां कालरात्रि का किया पूजन

नवभारतटाइम्स.कॉम•
grand worship of maa kalaratri on the seventh navratri governor participated
n NBT न्यूज, गुड़गांव

शारदीय नवरात्रों के सातवें दिन शहर भर में मांद दुर्गा के सातवें रूप मां कालरात्रि का पूजन किया गया। मंदिरों सहित सेक्टरों, सोसायटियों में भी कार्यक्रम हुए। शीतला माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों की भी विशेष सजावट की गई। इस दौरान मंदिर में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं की आवक रही। श्रद्धालुओं ने मां कालरात्रि की पूजा की। मंदिरों में लाल चुनरी, फूलों और आभूषणों से मां का भव्य दरबार सजाया गया।
शीतला माता मंदिर समेत चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिली। मां शीतला को आरोग्य और बच्चों की खुशहाली से जोड़कर पूजा जाता है। वहीं, मां चिंतपूर्णी के दरबार में मनोकामनाओं की पूर्ति और चिंताओं से मुक्ति के लिए माथा टेकते हैं।

वहीं, शहर की सेक्टर-37डी स्थित कान्हा फार्म में शनिवार को सार्वजनिक मिलन उत्सव चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष शामिल हुए। उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए संस्था के विकास के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान बड़ी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।

रेकमेंडेड खबरें