Digital Payment Now Possible In Government Hospitals Cash Hassle Ends
ज़िले के सरकारी अस्पतालों में हो सकेगा डिजिटल भुगतान
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव
जिले के सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों को अब ओपीडी पंजीकरण और लैब जांच का शुल्क जमा करने के लिए नकदी लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के नागरिक अस्पतालों, उप-नागरिक अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू की है। मरीज यूपीआई और क्यूआर कोड स्कैन करके कुछ ही मिनटों में भुगतान कर सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संबंधित केंद्रों के बिलिंग और पंजीकरण काउंटरों पर क्यूआर कोड लगाने के निर्देश दिए हैं।मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले ई-उपचार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकते हैं। पुराने मरीज यूएचआईडी नंबर और ओटीपी की मदद से पंजीकरण कर सकते हैं, जबकि नए मरीजों को अपनी आवश्यक जानकारी भरकर अस्पताल और तारीख का चयन करना होगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद मोबाइल पर एसएमएस के जरिए अपॉइंटमेंट नंबर मिल जाएगा। इससे अस्पताल में पंजीकरण के लिए लगने वाली कतारों से बचने में मदद मिलेगी।
मामले को लेकर CMO डॉ. वीरेंद्र बसवाना ने कहा कि अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले मरीज अब यूपीआई और क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।