कुश्ती की प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाए दांव

नवभारतटाइम्स.कॉम•
wrestling competition in gurgaon vivek becomes district kumar pintoo becomes district kesari
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शनिवार को जिला कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता शुरू हुई। विवेक ने जिला कुमार का खिताब अपने नाम किया, जबकि पिंटू जिला केसरी बने। लड़कियों के मुकाबलों में रिया और प्रीति ने खिताबी जीत दर्ज की।
रिया जिला कुमारी और प्रीति ने जिला केसरी बनीं। जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि ग्रीको रोमन के 77 किलो वर्ग में विवेक ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं 77 से 130 किलो वर्ग में जिला केसरी के खिताब के लिए हुए मुकाबले में पिंटू के प्रतिद्वंद्वी पहलवान के नहीं उतरने के कारण पिंटू विजेता रहे। अन्य वर्गों में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

रेकमेंडेड खबरें