Powerful Staging Of Shri Ram jatayu Dialogue In Ramlila Sita Haran And Ravana Darbar Captivated The Audience
श्रीराम-जटायु के संवाद का किया दमदार मंचन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव
शहर में रामलीलाओं का शानदार मंचन किया गया। सीता हरण , श्रीराम-जटायु संवाद और रावण दरबार सहित अन्य प्रसंगों का मंचन हुआ। जैकमपुरा की श्री दुर्गा रामलीला में रावण के मंच पर आते ही तालियों और सीटियों से पूरा परिसर गूंज उठा। रावण-मारीच संवाद, शूर्पणखा की नाक कटने सहित अन्य प्रसंगों का मंचन हुआ। वहीं, श्री सनातन धर्म सभा, भीम नगर की रामलीला में सीता हरण के बाद श्रीराम के व्याकुल होने और जटायु से मुलाकात का प्रसंग दिखाया गया। शबरी से भेंट, हनुमान जी का प्रकट होना और सुग्रीव मित्रता का भी मंचन हुआ। हनुमान की भूमिका जतिन पाहुजा ने निभाई। वहीं, श्री प्रेम मंदिर श्री राम रामलीला कमेटी की प्रस्तुति में केवट प्रसंग और शूर्पणखा की नाक कटने के दृश्य मंचित किए गए। इस दौरान बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।