फुटबाल टूर्नामेंट में हरियाणा की टीम ने 1-0 से जीता मुकाबला

नवभारतटाइम्स.कॉम•
football tournament haryana enters next round by defeating psis 1 0
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

सेक्टर-102 स्थित प्राइम स्कॉलर्स इंटरनैशनल स्कूल में चल रही राव महाबीर सिंह मेमोरियल सेवन-ए-साइड फुटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को अंडर-17 के मुकाबले हुए। चंडीगढ़ की टीम ने डीएफए को 12-0 से हराया। वहीं हरियाणा और उत्तर प्रदेश की टीमों ने भी अपने-अपने मैच जीत अगले दौर में प्रवेश किया। पूर्व वाइस चांसलर रहे अशोक दिवाकर मुख्य अतिथि रहे। प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों की टीमों के बीच मुकाबले हुए। हरियाणा ने PSIS को 1-0 से हराया। विक्ट्री और यूपी के बीच हुए मुकाबले में यूपी की टीम 2-0 से विजयी रही। वहीं पीएसआईएस-बी और पंजाब-बी के बीच खेले गए मैच में पंजाब-बी ने जीत दर्ज की। आयोजन सचिव और पूर्व फुटबाल खिलाड़ी महेंद्र सिंह ने बताया कि 16 से 18 अक्टूबर तक चल रहे टूर्नामेंट में अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग की आठ-आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा की टीमें शामिल हैं। दोनों वर्गों में विजेता टीम को 51 हजार, उपविजेता को 31 हजार और तीसरा स्थान हासिल करने वाली टीम को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

रेकमेंडेड खबरें