सिविल हॉस्पिटल में बहाल हुई MRI जांच, सहूलियत

नवभारतटाइम्स.कॉम•
mri investigation restored at civil hospital major relief for patients
n NBT न्यूज, सेक्टर-10

सिविल अस्पताल में MRI जांच फिर से शुरू कर दी गई है। मंगलवार रात पुलिस कस्टडी में जांच के लिए लाए गए आरोपी ने सीटी-MRI सेंटर में तोड़फोड़ कर उपकरणों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। करीब 35 लाख रुपये की मशीन में नुकसान होने के कारण सेवा प्रभावित हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने मशीन को ठीक कराकर मरीजों के लिए जांच सुविधा फिर से शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, टैक्सी चालकों से मारपीट के मामले में गिरफ्तार आरोपी को सेक्टर-65 थाना पुलिस मेडिकल जांच के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आई थी। इसी दौरान आरोपी ने हंगामा करते हुए सेंटर में तोड़फोड़ की। MRI बंद होने से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। DMS, डॉ. मनीष राठी ने बताया स्वास्थ्य विभाग की ओर से मशीन को ठीक करा दिया गया है और जांच दोबारा शुरू हो गई है। अब अस्पताल आने वाले मरीज पहले की तरह MRI करा सकेंगे।

रेकमेंडेड खबरें