19 साल पुराने प्लॉट का दर्ज हुआ इंतकाल

नवभारतटाइम्स.कॉम•
19 year old plot mutation registered relief from palwals solution camp
n NBT न्यूज, पलवल : समाधान शिविर में 19 साल पुरानी शिकायत का निपटारा किया गया। जिला उपायुक्त ने 10 दिन में समस्या का समाधान कर शिकायत कर्ता को सूचना दी। निवासी धर्मेन्द्र मंगला ने बताया कि उन्होंने 2007 में मोती कालोनी में 100 वर्ग गज का प्लॉट ख़रीदा था। प्लॉट का पटवारी ने मुटेशन नहीं चढ़ाया। धर्मेंद्र ने समाधान शिविर में जिला उपायुक्त जयेंद्र सिंह छिल्लर को शिकायत दी। जांच में पाया गया कि प्रार्थी ने मुटेशन की फीस जमा नहीं करवाई थी। फीस जमा नहीं होने के चलते इंतकाल दर्ज नहीं किया गया। इसका इंतकाल दर्ज होने के लिए डिप्टी कमिश्नर से स्वीकृति लेना जरूरी था। डिप्टी कमिश्नर से स्वीकृति नहीं मिलने पर पटवारी ने इंतकाल दर्ज नहीं किया। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने इसकी स्वीकृति प्रदान कि और 10 दिन में इंतकाल दर्ज किया गया।