Md Universitys Youth Festival To Showcase Student Talent In 46 Events Organized At Nachauli College From November 21 23
यनिवर्सिटी के यूथ फेस्टिवल में आयोजित होंगे 46 इवेंट्स
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : एमडी यूनिवर्सिटी के फरीदाबाद - पलवल जोन का जोनल यूथ फेस्टिवल इस बार राजकीय कन्या कॉलेज नचौली में होना है। कॉलेज में आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। फेस्टिवल में होने वाले 46 इवेंट्स के लिए छह स्टेज तैयार की जाएंगी। इन सभी स्टेज पर तीन दिन तक अलग-अलग इवेंट्स आयोजित जाएंगे।
फरीदाबाद - पलवल जोन का जोनल यूथ फेस्टिवल 21, 22 व 23 नवंबर को राजकीय कन्या कॉलेज नचौली में आयोजित किया जाएगा। इस फेस्टिवल में फरीदाबाद व पलवल जिले के करीब 25 से 30 कॉलेज हिस्सा लेंगे। एक हजार से अधिक छात्र 45 इवेंट्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और प्रत्येक इवेंट में पहले तीन स्थान पर रहने वाली टीमों को पुरस्कार भी दिया जाएगा। जोनल यूथ फेस्टिवल में सभी 46 इवेंट्स के लिए छह स्टेज तैयार किए जाएंगे।