Gurugram Youth Dies After Being Pushed During A Fight One Arrested
झगड़े में धक्का लगने पर गिरा युवक, दम तोड़ा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : झगड़े के दौरान धक्का लगने से युवक दीवार से नीचे गिर गया। सिर में चोट लगने के मौत हो गई। पहचान अशोक साहनी के रूप में हुई है। वह इंद्र कॉलोनी में रहकर मजदूरी करता था। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना 20 अक्टूबर को जेल मोड़ के पास हुई थी। अशोक का रामजीत साहनी और अनरजीत साहनी के साथ किसी बात पर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान ही अशोक को धक्का दिया गया, वह करीब पांच फीट नीचे स्थित प्लॉट में गिर गया। सिर पर गंभीर चोट आई। गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सेक्टर-65 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस रामजीत साहनी निवासी वैशाली को गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि वह भी अशोक के काम करता था। काम खत्म करने के बाद दोनों दीवार पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।